खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज को ओपन जिम की सौगात
लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित ओपन जिम का शुभारंभ सोमवार को पार्षद अनुराग मिश्रा ने किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंशु केडिया और निरंजन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. अंशु केडिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है।