फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने उड़ाई बिजली, 50 हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार शाम हुई बारिश ने कई इलाकों में बिजली उड़ा दी। कहीं केबल तो कहीं फीडर में फॉल्ट आने से यह समस्या रही। इससे अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को तीन से साढ़े तीन घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

अमीनाबाद इलाके में शाम छह बजे ठप हुई आपूर्ति रात करीब आठ बजे बहाल हो सकी। जानकीपुरम, सेक्टर क्यू अलीगंज में दो घंटे तक संकट रहा। गोमतीनगर के विश्वास खंड एक दो और तीन में भी बिजली ने परेशान किया।
मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि तेज बारिश के कारण आईं फॉल्ट की समस्याओं को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी जेई और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी बिजली जाने की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

उधर, मलिहाबाद में सुबह तेज बारिश के कारण आई फॉल्ट की समस्या के कारण चांदपुर फीडर 11 बजे बंद हो गया। बिजली कर्मचारियों ने भतोईया गांव के निकट फॉल्ट को खोजकर दोपहर दो बजे सप्लाई चालू कराई। तीन घंटे तक बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के कारण रहीमाबाद उपकेंद्र से भी बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें