फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी उड़ान और ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
दशमेश सहानी ने राजनाथ सिंह को भेंट की साईं नाम की शॉल।
विज्ञापन
लखनऊ। श्री शिव शक्ति साईं मंदिर समिति के पदाधिकारियों और साईं भक्तों ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान समिति ने उन्हें साईं नाम अंकित पवित्र शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समिति ने रक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपकर लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी हवाई सेवा और ट्रेन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि यदि सीधी उड़ान शुरू करना संभव नहीं है तो कनेक्टिंग फ्लाइट में शिरडी को जोड़ा जाए। इसी तरह लखनऊ से शिरडी के लिए सीधी ट्रेन चलाने अथवा मुंबई जाने वाली किसी उपयुक्त ट्रेन का मार्ग शिरडी तक बढ़ाने की मांग की। इस दौरान अजय त्रिपाठी मुन्ना, दशमेश सहानी, शशांक श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें