शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने लखनऊ का मौसम सुहाना कर दिया है। रविवार को भी बारिश रुक-रुककर होने से शहरवासी राहत की सांस ले रहे हैं और उनके वीकेंड का मजा दोगुना हो गया है।
शनिवार को दोपहर से ही शुरू हुई काले कजरारे बादलों की आवाजाही से दिन भर शहरियों की झमाझम की आस बांधी।
लेकिन रुक रुक कर चलते हवा के झोंकों संग आते जाते बादल झमाझम की उम्मीदों को भी उड़ा ले गए पर रात को उमड़ घुमड़ कर छाए बादलों ने बौछारों से राजधानी को तर कर दिया।