फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ में रेन डांस व पार्टियों पर रोक, पूर्व में दी गई अनुमति भी होगी निरस्त

Wed, 24 Mar 2021 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेन डांस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर व डीएम ने अगले आदेशों तक रेन डांस व पार्टी समेत इस तरह के आयोजनों पर रोक लगा दी है, जिनमें भीड़भाड़ हो। इसके साथ ही ऐसी पार्टियों को लेकर पूर्व में दी गई अनुमति भी निरस्त कर दिया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन का शपथ पत्र देने पर ही सशर्त ही जुलूस या अन्य भीड़ वाले किसी आयोजन की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर व डीएम अभिषेक प्रकाश ने जारी आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में रेन डांस, पार्टी व ऐसे अन्य कार्यक्रम जिनमें भीड़भाड़ हो, उन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर पूर्व में दी गई अनुमति भी निरस्त कर दी गई है।

वहीं, अग्रिम आदेश जुलूस व अन्य कार्यक्रमों जिनमें भीड़ होनी हो या भीड़ होने की आशंका हो, उनकी अनुमति के लिए आयोजक को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का शपथ पत्र सक्षम अधिकारी को देना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराना होगा। साथ ही 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व दस वर्ष से कम आयु के बच्चे इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

आदेश का अनुपालन करवाने के लिए अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत अनुमति लिए बिना किसी भी तरह के निजी व सार्वजनिक आयोजन करने व इसमें हिस्सा लेने पर महामारी अधिनियम व आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सभी एडीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट, सभी थानाध्यक्षों आदि को निर्देशित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें