लखनऊ। लगातार हो रही बारिश का असर अस्पतालों की ओपीडी पर भी पड़ा है। केजीएमयू और लोहिया संस्थान में सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद मरीजों की संख्या कम रही।
केजीएमयू में रोजाना करीब साढ़े छह हजार मरीज आते हैं। सोमवार को यह संख्या आठ हजार तक पहुंच जाती है। बारिश की वजह से सोमवार को केजीएमयू की ओपीडी में 6600 मरीज ही पहुंचे जो सामान्य से 1400 कम थे। इसी तरह लोहिया संस्थान में रोजाना तीन से साढ़े तीन हजार के बीच मरीज आते हैं। सोमवार को इनकी संख्या सात से आठ हजार रहती है। सोमवार को यहां मरीजों की संख्या करीब 2600 ही थी जो सामान्य की तुलना में आधे से भी कम थे। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि दूर दराज से आने वाले मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई, सिर्फ स्थानीय मरीज कम आए। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक बारिश की वजह से संख्या थी। जो मरीज आए उन्हें इलाज मुहैया कराया गया।
लखनऊ में बारिश।