फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के शिक्षक पर एमपी में दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ मध्य प्रदेश में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रोफेसर ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत चंदन पर छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने हिंदू धर्म के अनुयायियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने बाबा बागेश्वर के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन पर महिला तस्करी करने का आरोप लगाया था। अपनी इस पोस्ट में आरोपी प्रोफेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित टिप्पणी की थी। आरोपी प्रोफेसर ने बीते बृहस्पतिवार को पं. धीरेंद्र शास्त्री को फांसी दिए जाने की भी मांग की थी। इस संबंध में प्रो. डॉ. रविकांत ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें