मेरठ में दशहरे की तैयारियों पर फिरा पानी
मेरठ में बुधवार को अचानक शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, तेज बारिश होने से दशहरा की तैयारियों पर पानी फिर गया है। यहां दशहरे के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला-बदला दिखाई दिया। बदलते मौसम के साथ आसमान पर हल्के बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। वहीं दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान झमाझम बारिश के बीच शहरवासियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
अलीगढ़ में बारिश से मेला पूरी तरह से चौपट
अलीगढ़ में अचानक हुई बारिश से नुमाइश मैदान में दशहरे के मेले में भगदड़ मच गई। बारिश के चलते झूले व दुकानों का संचालन बंद किया गया। वहीं, मेले के समय अचानक हुई बारिश ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी। प्रशासन करीब एक माह पूर्व से तैयारियों में जुटा था।