फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद खिली धूप, शाम को जमकर हुई बारिश

Sun, 14 Sep 2014 03:10 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन भर लोगों को बारिश में तर करने वाले मौसम ने शनिवार को दोपहर बाद शहरियों को राहत दी। सुबह से ही छाए बादलों के बाद जब सूरज निकला तो लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


धूप से पारा भले ही चढ़ा, लेकिन शाम से पहले बादलों की लुकाछिपी ने शहर को 10.2 मिमी. बारिश में तर किया।

सुबह से शाम तक रुक -रुक कर हुई बारिश के बीच सूरज की लुकाछिपी ने पारा भी चढ़ाया। ये शनिवार को रिकॉर्ड हुए 26.3 डिग्री से बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पुहंचा।

ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत रहा। शाम को महज 5 मिनट के लिए लगी बारिश की जोरदार झड़ी ने शाम को राहगीरों को भिगो दिया।

दोपहर एक बजे के बाद निकली धूप ने घरों में गृहणियों को राहत दी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानियों ने रविवार को पारे के उतार-चढ़ाव के बीच बादलों की लुकाछिपी जारी रहने और कुछेक स्थानों पर बारिश-बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें