लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने उम्मीद जताई है।
प्रादेशिक मौसम केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम था।
पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार दोपहर या शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों में गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी गिर सकती है।