उत्तर रेलवे ने किसी बड़ी दुर्घटना, अपराध और उत्पीड़न से परेशान रेल यात्रियों को तुरंत सुरक्षा व सहायता प्रदान करने के लिए एक नई हेल्पलाइन शुरू की है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने मंगलवार को यह सुविधा शुरू की।
जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर रेलवे के सभी मंडलों में यह काम करेगी जिसके अंतर्गत लैंडलाइन और मोबाइल दोनों ही फोन से हेल्पलाइन नंबर - 1322 पर काल कर सकते हैं।
शिकायतकर्ता की लोकेशन के आधार पर इसकी शिकायत संबंधित मंडल नियंत्रक तक पहुंच जाएगी।