फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग में एनआरएमयू की वार्षिक मंडलीय परिषद बैठक संपन्न, रेलकर्मियों के मुद्दों पर हुई बात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग स्थित लखनऊ मंडल यूनियन कार्यालय में नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) की वार्षिक मंडलीय परिषद बैठक सोमवार को हुई। मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं मंडल मंत्री कॉमरेड विभूति मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मंडल व शाखाओं के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं यूनियन गीत के साथ हुआ।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला चेयरपर्सन प्रवीणा सिंह रहीं। मंडल मंत्री ने विगत वर्ष की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद शाखा मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं में पॉइंट्समैन व ट्रैकमैन के कार्य घंटे, अधिकारियों का कथित तानाशाही रवैया, रिस्क अलाउंस, रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति, पदोन्नति में विलंब और लोको पायलटों की कठिनाइयाँ शामिल रहीं। महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने सभी मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जोनल स्तर के कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमसीएफ सचिव कॉमरेड एल.एन. पाठक, जोनल सचिव एस.यू. शाह, सहायक महामंत्री प्रीति सिंह, अनूप बाजपेयी, शैलेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल मंत्री आर.के. पांडेय तथा कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राकेश कनौजिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें