लखनऊ। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के सानेहवाल-लुधियाना रेलखंड पर स्थित ढंढारी कलां यार्ड में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया गया है। इसके चलते लखनऊ के रास्ते अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
मुख्य जनसपंर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 14623 वाराणसी छेहरटा एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस शुक्रवार को रास्ते में क्रमश: 120, 110, 100 मिनट रोककर चलाई गईं। वहीं शनिवार को 14617 पूर्णिया अमृतसर एक्स्प्रेस व 14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस 11 व 13 सितंबर को मुरादाबाद एवं अंबाला कैंट में डेढ़-डेढ़ घंटे रोककर चलाई जाएंगी। इसी क्रम में 12317 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 13 सितंबर को मुरादाबाद में 45 मिनटव अंबाला कैंट में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।