फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को तोहफा... 20 रुपये में मिलेगा इकॉनमी खाना, ये होगा मेन्यू

Tue, 22 Apr 2025 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रेल की जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये में खाना दिया जाएगा। यह इकॉनमी खाना होगा। वहीं, स्नैक्स मील और तीन रुपये में पीने का पानी भी मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 20 रुपये में इकॉनमी खाना देने की सुविधा शुरू की है। इससे एक बड़े वर्ग को राहत मिलेगी। यह खाना जनरल बोगियों के बाहर बेचा जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलयात्रियों को कम मूल्य पर पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के अंतर्गत यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले पैसेंजरों को सस्ता खाना, स्नैक्स, कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेट बंद पानी प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के बाहर यह सुविधा शुरू की गई है। 20 रुपये में मिलने वाले इकॉनमी खाने में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-  यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े-  UP: सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; गांव में तनाव


वहीं, 50 रुपये मूल्य पर मिलने वाले स्नैक्स मील का वजन 350 ग्राम होगा। इसके तहत दक्षिण भारतीय चावल, राजमा- छोला- चावल, खिचड़ी, कुलचे- भटूरे- छोले, पावभाजी, मसाला डोसा आदि दिया जाएगा। साथ ही एक गिलास पीने का पानी तीन रुपये में दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि इकॉनमी खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निगरानी भी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें