फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपको मिलेंगी पोस्ट ऑफिस में रेलवे रिजर्वेशन सहित ढेरो सुविधाएं, पढ़े खबर

Wed, 04 May 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मिलेंगी ढेरों सुविधाएं
  •  बिजली बिल, रिचार्ज, पैन, आधार, डीएल तक बन सकेगा
  • प्रदेश के सात ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई सीएससी का पहला चरण पूरा
विज्ञापन
डाकघर में ‌मिलेंगी अब कई सुविधाएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल का रिचार्ज हो या फिर बिजली का बिल। डिश कनेक्शन का पेमेंट हो या फिर इंश्योरेंस के प्रीमियम या रेलवे रिजर्वेशन। जल्द ही जीपीओ व अन्य डाकघरों में ऐसी सुविधा शुरू होने जा रही है, जहां आप एक ही छत के नीचे ये सारे काम कर सकेंगे। इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


डाक विभाग के निदेशक (डाक सेवा) विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि गोमतीनगर व लखनऊ डाक विभाग की ओर से प्रदेश के सात ग्रामीण अंचलों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) योजना चलाई जा रही है, जिसे जल्द ही राजधानी में शुरू किया जाएगा। 

इस बाबत प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही डाक विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रथम चरण मई में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे विस्तार देते हुए ग्रामीण इलाकों के साथ राजधानी में भी चलाए जाने की तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की भी मिलेगी सुविधा

भारतीय डाक - फोटो : demo pic
राजधानी में यह कॉमन सर्विस सेंटर जीपीओ व गोमतीनगर में शुरू की जाएगी। इसके बाद मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर इसे अन्य डाकघरों में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में यह योजना शुरू हुई थी, जिसके पहले चरण को मई में पूरा कर लिया जाएगा।

मोहनलालगंज, हांडिया सिटी, गदवी, खरीफपुर, घाटमपुर, चौरी-चौरा व फरीदपुर के डाकघरों में इसे खोला गया था, जहां अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

मिलेंगी ये सुविधाएं
मोबाइल रिचार्ज, रेलवे रिजर्वेशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, इंश्योरेंस प्रीमियम भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली, टीवी व टेलीफोन के बिलों को जमा करने से लेकर सरकारी नौकरियों के आवेदन पत्र देख सकेंगे और आवेदन भी कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें