ग्रुप- डी
-कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा, 90 मिनट में सौ प्रश्न हल करने होंगे। जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत व अन्य को 30 फीसदी प्रश्न हल करने होंगे।
-फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट में कुल वैकेंसी से दोगुने लोगों को पहले टेस्ट की मेरिट पर बुलाया जाएगा। इस टेस्ट को क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा।
-इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
ग्रुप- सी
इस ग्रुप में पूरी चयन प्रक्रिया में फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), सेकंड स्टेज सीबीटी, कम्प्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चार चरण होंगे। सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन पदों पर भर्तियों के लिए दो चरणीय परीक्षा, फर्स्ट स्टेज सीबीटी व सेकंड स्टेज सीबीटी कॉमन रहेगी। जो अभ्यर्थी फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल होंगे, उन्हें ही सेकंड स्टेज सीबीटी में बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सहायक लोको पायलट के लिए आवेदन किया है, उन्हें सेकंड स्टेज सीबीटी पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा।