फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिमांशु राव बने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ

विज्ञापन
हिमांशु राव बने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे का मामला
महेश गुप्ता को साैंपी गई वाराणसी मंडल की कमान

लखनऊ। हिमांशु राव को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इस पद पर तैनात रहे महेश गुप्ता को वाराणसी मंडल का पीआरओ बनाया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु राव इससे पूर्व वाराणसी मंडल में मुख्य प्रचार निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ मंडल का पीआरओ बनाया गया है। वाराणसी मंडल में उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे की छवि चमकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री राव को रेलवे में जनसंपर्क, मीडिया प्रबंधन व प्रचार-प्रसार का लंबा और गहरा अनुभव है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने टाटा इन्फोटेक से माइक्रोसॉफ्ट में डिप्लोमा भी किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे की उपलब्धियों और जन-उपयोगी सूचनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया है। मिलनसार स्वभाव उन्हें लोकप्रिय बनाता है। सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समान रूप से पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी मंडल को बनाएंगे उत्कृष्ट
महेश गुप्ता लखनऊ मंडल में लंबे समय तक पीआरओ रहे। इस दाैरान मंडल ने कई उपलिब्धयां हासिल की। मसलन, सिटी रेलवे स्टेशन देश का पहला महिला ऑपरेटेड स्टेशन बना। इसके अतिरिक्त सबसे लंबी मालगाड़ी चलाने का रिकाॅर्ड भी उनके कार्यकाल में बना। रेलवे स्टेशनों, यात्री सुविधाओं, योजनाओं को आम रेलयात्री तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। महेश गुप्ता ने बताया कि अब वह वाराणसी मंडल को उत्कृष्ट बनाने के लिए कार्य करेंगे। 

हिमांशु राव बने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें