फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे नहीं चाहता शहर के जाम से निजात

Mon, 05 Aug 2013 01:31 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए माल एवेन्यू और अर्जुनगंज रेलवे क्रासिंग पर बन रहे पुल को ने अटका दिया है।
विज्ञापन


सेतु निगम ने अर्जुनगंज क्रासिंग पर पुल बनाने का 70 फीसद और माल एवेन्यू में 45 फीसद काम पूरा कर दिया है लेकिन रेलवे ने अपने हिस्से के काम की जनरल डिजाइन (जीडी) ही पास नहीं की है।

अर्जुनगंज और माल एवेन्यू रेलवे क्रासिंग पर सेतु निगम पुल बना रहा है। अर्जुनगंज क्रासिंग पर एक किलोमीटर लम्बा पुल बन रहा है। इस पर लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


सेतु निगम दिसम्बर तक इस पुल को तैयार करने के लिए तेजी से निर्माण काम कर रहा है। क्रासिंग के दोनों ओर पिलर के साथ पुल की ढलाई का काम पूरा हो गया है।

अब सेतु निगम करीब 900 मीटर लम्बे अपने हिस्से के पुल पर सड़क बनाने का काम शुरू करने जा रहा है।

उधर रेलवे क्रासिंग के ऊपर 25 करोड़ रुपये की लागत से 75 मीटर लम्बा पुल बनाने का काम रेलवे के निर्माण विभाग को दिया गया है लेकिन अब तक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने पुल की जनरल ड्राइंग को मंजूरी ही नहीं दी है।

इससे सेतु निगम के काम के बाद यहां पुल का निर्माण बंद होने का खतरा बढ़ गया है। उधर माल एवेन्यू क्रासिंग पर भी रेलवे को अपने हिस्से का 60 मीटर लम्बा पुल बनाना है।
विज्ञापन


इस पुल के जनरल ड्राइंग की फाइल अब तक डीआरएम कार्यालय में धूल खा रही है। इस बारे में डीआरएम जगदीप राय से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें