फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: सुबह की ट्रेन शाम को पटना पहुंची... कई परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा, चलवाई गई थी स्पेशल गाड़ी

Mon, 10 Nov 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के कारण रूट की नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई लेकिन वो भी लेट हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना (बिहार) में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) देने के लिए बहुत से अभ्यर्थी स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। ये ट्रेन लखनऊ से सात घंटे देरी से रवाना हुई। पटना पहुंचने तक ट्रेन 12 घंटे लेट हो गई और परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड से की है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के कारण रूट की नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई। रविवार को परीक्षा देने के लिए शनिवार को गाड़ी संख्या 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल से युवाओं ने आरक्षण करवाया था।

ट्रेन को शनिवार शाम 4:20 बजे रवाना होकर सुबह 4:15 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन ट्रेन लखनऊ ही रात 11:27 बजे पहुंची। परीक्षार्थी अनन्या मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन 7:30 घंटे की देरी से रवाना हुई। पटना पहुंचने तक यह करीब बारह घंटे लेट हो गई और रविवार सुबह सवा चार की जगह शाम चार बजे ट्रेन पहुंची।
विज्ञापन


इससे परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। यात्री यादवेंद्र शुक्ल 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे थे। यह भी लेट हो गई। ऐसे ही 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 15 घंटे की देरी से पहुंची। 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। इसी क्रम में यात्री प्रदीप ने ट्रेन नंबर 14242 नौचंदी एक्सप्रेस में एक बोगी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें