गोयल ने 2007 में शुरू की गई रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि 2014 तक एक भी कोच इस फैक्ट्री में तैयार नहीं किया गया था। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तक 700 कोच बनाए गए हैं। अब सरकार ने इस कोच फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाते हुए हर साल 3000 कोच बनाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले राजनाथ के पहुंचने पर गोयल ने उन्हें पुस्तक भेंट करके स्वागत किया।
हर ट्रेन व स्टेशन पर मिलेगी तेज वाईफाई की सुविधा
रेल मंत्री ने कहा कि देश में रोजाना करीब 12000 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया गया है। इसी तरह सभी ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को तेज मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने पर काम किया जा रहा है।