फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने साकेत क्लब में धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

विज्ञापन
उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने साकेत क्लब में धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से साकेत क्लब में पारंपरिक सावन उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


सावन माह की सांस्कृतिक और लोक परंपराओं से सजे इस कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘माँ के नाम एक पेड़’ और ‘कैच द रेन’ अभियानों के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस दिशा में संगठन की ओर से उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष निरुपमा वर्मा ने पर्यावरण की रक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। सावन उत्सव में उत्तर रेलवे मुख्यालय (नई दिल्ली) के अधिकारियों के अलावा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन और पूर्वोत्तर रेलवे के महिला कल्याण संगठनों की सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के प्रयासों से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें