फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा 9 नवंबर को

Fri, 07 Nov 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे और आरडीएसओ की ग्रुप डी की 1442 पदों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा नौ नवंबर को होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को उनके नाम के शुरू होने वाले अक्षर के अनुसार बुलाया जाएगा।

नौ नवंबर को 48 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आर, वाई, एच, एन अक्षर वाले 98,454 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजा गया है।

जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिला है, रेलवे ने उन्हें डुप्लीकेट प्रवेश पत्र देने की व्यवस्था की है।

अशोक मार्ग स्थित डीआरएम कार्यालय में रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सुबह से ही अभ्यर्थी डुप्लीकेट प्रवेश पत्र हासिल करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


परीक्षा में 80 रेलवे अफसरों, 966 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न के उत्तर हल करने होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर गोलों को भरकर देना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें