फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बछरावां में टूटा रेलवे गेट, दो घंटे जाम

Fri, 20 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट लालगंज रोड की क्रॉसिंग का गेट बृहस्पतिवार को ई रिक्शा की टक्कर लगने से टूट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिस समय हादसा हुआ, उस समय अर्चना एक्सप्रेस गुजर रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। टूटे हुए गेट को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन



घटना दोपहर लगभग 1.30 बजे घटी। तेज रफ्तार ई रिक्शा क्रॉसिंग के एक गेट से टकरा गया, जिससे फाटक का एक बूम टूट गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही अर्चना एक्सप्रेस को पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई। ई रिक्शा बछरावां कस्बे से लालगंज रोड की तरफ जा रहा था, लेकिन हादसा होते ही ई रिक्शा चालक वाहन समेत भाग गया। गेटमैन ने रोड ट्रैफिक रोक कर अर्चना एक्सप्रेस को पास कराया। इसके बाद टूटे गेट को सही करने का काम शुरू हुआ, जिसकी वजह से आवागमन बाधित रहा।


करीब दो घंटे तक क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। गेट दुरुस्त करने का काम बंद हुआ, तब आवागमन बहाल हो सका। घटना की खबर लगते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक ई रिक्शा चालक वाहन समेत भाग गया था। आरपीएफ प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि ई रिक्शा की टक्कर लगने से लालगंज रोड की रेलवे क्रॉसिंग का एक गेट टूट गया। गेटमैन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ई रिक्शा की पहचान कराकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें