फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से कानपुर की जगह मुरादाबाद रूट पर गई थी होली स्पेशल ट्रेन

Mon, 12 Mar 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Railways
विज्ञापन

बरौनी से आनंद विहार जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन को कानपुर की जगह मुरादाबाद रूट पर भेजने के मामले में सिस्टम फेल होने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की जांच रिपोर्ट अभी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन


मामले में पावर केबिन में तैनात रेलकर्मियों से लेकर लोको पायलट व स्टेशन प्रशासन पर गाज गिर सकती है। इस विषय में ड्राइवर व कंडक्टर के बयान दर्ज हो चुके हैं।

बता दें कि 05535 बरौनी-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन पिछले रविवार दोपहर चारबाग पहुंची, जहां से ट्रेन को कानपुर होकर रवाना होना था। लेकिन पावर केबिन ने ट्रेन को कानपुर की जगह मुरादाबाद रूट के लिए सेट कर दिया।
विज्ञापन


जिससे सिग्नल पाकर ड्राइवर ट्रेन को कानपुर की जगह मुरादाबाद रूट पर ले गया। जब इसकी जानकारी मिली तो ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोका और करीब पांच सौ मीटर वापस लिया।

जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई, जिसके बाद ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया। इस मामले में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। ड्राइवर का भी बयान भी दर्ज किया गया।

सूत्रों की मानें तो रेलवे का सिस्टम फूलप्रूफ होता है। किसी एक की गलती से ऐसे हादसे नहीं होते। मसलन, स्टेशन प्रशासन से लेकर पावर केबिन और लोको पायलट से लेकर गार्ड तक की गलती सामने आ सकती है। हालांकि, रिपोर्ट डीआरएम को सौंपने और उसके उजागर होने पर ही दोषियों के नाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें