फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड ने किए खास इंतजाम, मिलेंगी अब ये सुविधाएं

Mon, 17 Dec 2018 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने का खाका तैयार हो गया है। रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन के तहत जल्द ही बोगियों में पैनिक बटन लगने शुरू हो जाएंगे। इसकी अनुमति मिल चुकी है। बटन दबाने पर अलार्म ट्रेन के गार्ड के पास बजेगा और तत्काल सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं निर्भया फंड के तहत रेलवे स्टेशनों पर 528 सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाए भी जा चुके हैं, लखनऊ जंक्शन समेत उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के दूसरे स्टेशनों पर भी जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को चोरी, छेड़छाड़ व बोगी में सीटों पर पुरुषों के कब्जे जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। फिलहाल महिला यात्रियों के लिए आरपीएफ और जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन करने और एसएमएस की सुविधा है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा पैनिक बटन

- फोटो : डेमो
इसके अतिरिक्त ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी एस्कॉर्ट मौजूद रहता है, लेकिन जरूरत पर ये मौजूद हों, ऐसा कम ही होता है। ऐसे में महिला यात्रियों को किसी भी स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए रेलवे ने पैनिक बटन की योजना तैयार की थी। 

पैनिक बटन हर बोगी में होंगे। इसका रंग अलग होगा, इससे महिलाएं आसानी से पहचान सकेंगी। पैनिक बटन दबते ही ट्रेन के गार्ड और आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ के अलावा टीटीई को पता लग जाएगा कि किस बोगी में महिला यात्री को सहायता की आवश्यकता है। अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही यह सुविधा महिलाओं को मिलनी शुरू हो जाएगी। 

अलग रंग में होगी महिला बोगी

डेमो - फोटो : amar ujala
महिलाओं की बोगी में पुरुष यात्री सीटों पर कब्जा कर लेते हैं। लिहाजा रेलवे ने महिलाओं की बोगी को अलग रंग में रंगने का प्लान बनाया है। जैसे मुंबई में उपनगरीय रेल सेवाओं में महिलाओं की बोगी का रंग अलग होता है। वैसे ही उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में महिला बोगी अलग रंग की होगी।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डेमो
ट्रेन ही नहीं रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ निर्भया फंड से सीसीटीवी लगवा रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों पर निर्भया फंड से 292 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें शाहगंज में 36, प्रयाग में 34, प्रतापगढ़ में 31 व रायबरेली में 30 कैमरे। बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी में भी कैमरे लगेंगे।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे में 236 कैमरे लगेंगे। लखनऊ जंक्शन पर 49, गोरखपुर में 67, गोंडा में 48, बस्ती में 36, खलीलाबाद में 24, ऐशबाग में 32, बादशाहनगर में 30, मनकापुर में 24, सीतापुर में 24 व लखीमपुर में 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें