अयोध्या रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर ट्रैक संबंधी कार्य की वजह से लखनऊ से होकर गुजरने वाली छह गाड़ियों समेत 16 ट्रेनें विभिन्न तारीखों में निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। वहीं कोहरे के चलते 12 से अधिक ट्रेनें मंगलवार को देरी का शिकार हुईं।
वाया लखनऊ होकर जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन कब से कब तक निरस्त
15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस 06 से 16 दिसंबर
15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस 07 से 17 दिसंबर
14017 सद्भावना एक्सप्रेस 07 व 14 दिसंबर
14018 सद्भावना एक्सप्रेस 06 व 13 दिसंबर
09465 अहमदाबाद-दरभंगा 08 व 15 दिसंबर
09466 दरभंगा-अहमदाबाद 11 व 18 दिसंबर
बदले रूट से जाएंगी ये ट्रेनें
13009/13010 दून एक्सप्रेस 10 से 15 दिसंबर तक बदले रूट से चलेगी। 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को लखनऊ, मां बेल्हादेवी धाम, प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी होकर जाएगी। 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 10,14 व 15 वाया लखनऊ, सुल्तानपुर होकर जाएगी। 13483/13484 फरक्का एक्सप्रेस 15 दिसंबर तक वाया जफराबाद होकर, 15636 गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस 11 दिसंबर को वाया जफराबाद जाएगी। वहीं गुवाहाटी के कामाख्या से चलने वाली 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 13 दिसंबर को जफराबाद होकर चलेगी। 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 9 दिसंबर को लखनऊ, सुल्तानपुर के रास्ते रवाना होगी। 22103 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट 11 दिसंबर को वाया जफराबाद चलेगी।
ये ट्रेनें वाया बाराबंकी व गोंडा जंक्शन से होकर गुजरेंगी
14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 15 दिसंबर तक, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस 8. 10. 12 व 15 दिसंबर को , 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 7, 11, 12 व 14 दिसंबर को, 19053 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 15 दिसंबर को, 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 10 दिसंबर को, 19165 साबरमती एक्सप्रेस 6, 8, 10, 13 व 15 दिसंबर को तथा 19166 साबरमती एक्सप्रेस 9, 11, 13 व 16 दिसंबर को बाराबंकी व गोंडा जंक्शन से होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यात्री अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
जनसाधारण एक्सप्रेस 20 घंटे लेट रही
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस 20 घंटे तो 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 16 घंटे लेट रही। 09452 भागलपुर-गांधीधाम 8:50 घंटे, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी 4:15 घंटे, 12597 अन्त्योदय एक्सप्रेस 06:50 घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और 13308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही।