फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छूटी रेलमंत्री की फ्लाइट, समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए सुरेश प्रभु

Fri, 02 Dec 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : Getty
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने से पहले छूट गई। वह लखनऊ में रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने आए थे। उन्हें जेट की 9w-360 फ्लाइट से लखनऊ से मुम्बई जाना था। कार्यक्रम के बाद वह अमौसी एयरपोर्ट समय से नहीं पहुंच सके ज‌िसके चलते उनकी फ्लाइट छूट गई। फ्लाइट छूटने की खबर से रेल मंत्रालय में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


बता दें क‌ि सुरेश प्रभु लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने आए थे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी थे। कार्यक्रम के दौरान सुरेश प्रभु ने कहा, रेल में काफी लंबे वक्त से न‌िवेश नहीं क‌िया गया है। 

रेल में यात्र‌ियों की संख्या तो लगातार बढ़ती जा रही है लेक‌िन साधन नहीं बढ़ाए गए। न‌िवेश नहीं होगा तो नई लाइन नहीं बनेगी ज‌िसकी वजह से ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ पाएगी। 
विज्ञापन


लोग यात्रा करने के बाद थकान महसूस करते हैं। इसके बाद सीढ़‌ियां चढ़ने में भी द‌िक्कत होती है, खानपान सेवा में भी सुधार करने की जरूरत है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने रेल को बड़े पैमाने पर प्राथम‌िकता दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें