फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की रेल कोच फैक्ट्री को प्राइवेट में देने का लिया फैसला, प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2019 04:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल रेलवे बोर्ड ने कोच फैक्ट्री के सातों यूनिट को प्राइवेट कंपनी के हाथ में देने का एक लेटर जारी किया है। इस बात की खबर लगने के बाद कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लालगंज में यूपीए सरकार में रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण हुआ था। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि 18 जून रेलवे बोर्ड ने एक लेटर जारी किया है। इस लेटर में बोर्ड ने फैसला लिया है कि कोच फैक्ट्री को प्राइवेट सेक्टर में देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले एमसीएफ को प्राइवेट किए जाने की बात सामने आई है। इसकी खबर पाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जो आगे भी जारी रहेगा। कर्मचारियों की मांग है कि जो लेटर जारी हुआ है उसे कैंसिल किया जाए और यहां ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए। 

कर्मचारियों का कहना है कि ये फैक्ट्री रेलवे में सबसे ज्यादा फायदे में चल रही है, अपनी क्षमता से तीन गुना काम दे रही है। फिर किस आधार पर रेलवे बोर्ड ने इसके नियमितीकरण का लेटर निकाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें