फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख का पान मसाला, सिगरेट व तंबाकू बरामद, सात गिरफ्तार, तीन गुने दाम में की जा रही थी बिक्री

Sat, 18 Apr 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छापे के दौरान पकड़ा गया पान मसाला व अन्य तंबाकू उत्पाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ की विकासनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात बटहा इलाके में पान मसाला कारोबारी के घर पर छापा डाला। इस दौरान वहां से 11 लाख रुपये का सिगरेट, पान मसाला, गुटखा व तंबाकू बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कारोबारी के गोदाम से बिक्री का 77 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। वह दो से तीन गुने दाम पर लॉकडाउन में प्रतिबंधित सामग्री बेच रहा था। पुलिस ने गोदाम से कारोबारी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, बटहा में पान मसाला व सिरगेट के थोक कारोबारी दिलीप सोनी का मकान है। सूचना मिली की कारोबारी घर में बने गोदाम से सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू दो से तीन गुने दाम पर बेच रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने छापा डाला तो सूचना सही मिली। पुलिस ने मौके पर मिले करीब 11 लाख रुपये का सामान सील कर दिया। वहीं गोदाम पर मिले पांच लोगों के पास से 77 हजार रुपये भी बरामद किया।

विज्ञापन

इन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों में दिलीप सोनी, विकासनगर का प्रदीप कश्यप, गाजीपुर बस्तौली का आकाश रावत व रोहित रावत, कल्याणपुर का राजेंद्र कुमार वर्नवाल, अलीगंज का शिवम चौहान और मड़ियांव के नौबस्ता नई बस्ती के पंकज अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक शिवम, रोहित, पंकज, राजेंद्र, आकाश रावत गोदाम पर सामान खरीदने गये थे। वहीं प्रदीप कश्यप कारोबारी दिलीप का कर्मचारी है। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें