फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल पर होने पर सुल्तानपुर जेल में छापेमारी, जांच कमेटी गठित, कई पर गिर सकती है गाज

Wed, 19 Jun 2019 08:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
jail - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों की मौज-मस्ती का मंगलवार को वीडियो जारी होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। शासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम से रिपोर्ट मांगी है। शासन के सख्त रुख को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ जेल में छापा मार दिया। 

विज्ञापन


छापे के दौरान डीएम ने इसकी बात की पुष्टि की कि वायरल वीडियो कारागार सुल्तानपुर का ही है। डीएम ने पूरे मामले में दो प्रशासनिक व दो पुलिस के अधिकारियों की टीम गठित कर 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद जेल के अधिकारियों-कर्मचारियों गाज गिरना तय माना जा रहा है। 

जिला कारागार के बैरक नंबर 13 से मंगलवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। वायरल वीडियो में पिस्टल की कारतूस, करीब दो लाख रुपये के साथ ही अन्य सामान दिखाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में जिला कारागार प्रशासन ने चार बंदियों का गैर जनपद की जेल में स्थानांतरण कर दिया था। बुधवार की सुबह शासन ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए डीएम सुल्तानपुर सी. इंदुमती से जवाब मांगा। 
विज्ञापन


शासन के रुख को देखते हुए डीएम सी. इंदुमती, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशालिका पांडेय, एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कत्यायान, एएसपी ग्रामीण शिवराज के साथ जेल में छापा मार दिया। छापे के दौरान अधिकारियों ने वायरल वीडियो की हकीकत परखी। 

करीब दो घंटे की जांच के बाद डीएम अधिकारियों के साथ जेल से बाहर निकली। मीडिया के सवालों के जवाब में डीएम ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है वह सुल्तानपुर कारागार का ही है। कई अन्य पहलुओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

जांच टीम में ये अधिकारी शामिल

डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि जिला कारागार से जारी वीडियो वायरल के मामले में विस्तृत जांच के लिए चार प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एसडीएम सदर रामजीलाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवराज व सीओ लंभुआ विजयमल यादव को रखा गया है।

विज्ञापन

बंदी बोले, बिना पैसा दिए खाना तक नहीं मिलता

जिला कारागार में भ्रष्टाचार की पोल बंदियों ने खोलकर रख दी है। बुधवार को कई बंदियों ने जिला कारागार में मिलने वाले सामानों की लिस्ट और उसका रेट कोट करते हुए डीजीपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजा है। 

जिला कारागार में निरुद्ध बंदी राकेश यादव, राजन पासी, विशाल सिंह, शुभम सिंह ने बुधवार को जिला कारागार की दास्तां कविता के माध्यम से कहते हुए डीजीपी और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे गए पत्र में बंदियों ने बताया है कि दूध, दही से लेकर रोटी तक का रेट फिक्स है। यदि रुपये न दें तो उन्हें भोजन तक नहीं दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें