फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने के आरोपी के घर छापा, भाग निकला

विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने के आरोपी के घर छापा, भाग निकला
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास से बरामद प्रतिबंधित मांस के मामले में पुलिस ने इसका कारोबार करने के आरोपी इरशाद के घर मंगलवार को छापा मारा। हालांकि आरोपी नहीं मिला। रहीमाबाद पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए आरोपी चालक फैजुल व उसके साथी रिजवान को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान इरशाद के घर से मवेशी के अलावा, छह बांका, सात बड़े चाकू, बांट और पांच रेती मिलीं। तस्करी में इस्तेमाल वैन सीज कर दी। इरशाद और इस्लामू की तलाश में दबिश दी जा रही है। बता दें कि विहिप के सदस्य रहीमाबाद के रुसेना गांव निवासी भूपेंद्र कुमार और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक वैन रुकवाई थी। वैन में दो क्विंटल मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने भूपेंद्र की तहरीर पर गोवध अधिनियम की धारा में पकड़े गए आरोपियों के अलावा इरशाद और इस्लामू पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें