फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब राहुल संदेश यात्रा के जरिये माहौल बनाएंगे कांग्रेसी

Sun, 16 Oct 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
किसान यात्रा के बाद अब कांग्रेसी राहुल संदेश यात्रा के जरिये पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। शनिवार से प्रदेश के सभी जिलों में राहुल संदेश यात्राएं शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन


यह यात्रा 27 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करके चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे। किसानों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अविनाश पांडेय व कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी की किसान यात्रा की निरंतरता बनाए रखने के लिए कांग्रेस प्रदेश में अब राहुल संदेश यात्रा निकाल रही है। सभी जिलों में एआईसीसी के पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें