फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की जीत कांग्रेस की नहीं, बल्कि सपा की है : दिनेश सिंह

Thu, 06 Jun 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की जीत कांग्रेस की नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीत है। इस जीत में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर लोकसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जीत और हार में से एक तो होना ही था। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी पंजे से चुनाव नहीं जीत सकते हैं। यदि वह केवल पंजे से चुनाव लड़ जाए, तो मैं उनको हराकर दिल्ली भेजूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हारने के बावजूद वह जनता के सुख-दुख में और जिले के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें