मेक-इन-इंडिया में मोदी बब्बर शेर दिखा रहे हैं लेकिन उससे चूहे की आवाज भी नहीं निकल रही है। उन्होंने जो कुछ भी कहा वो कुछ भी नहीं किया। ये बात कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी ने जगदीशपुर में एक जनसभा के दौरान कहीं।
राहुल गांधी अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह बुधवार रात यहां पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की।
जगदीशपुर के जाफरगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस की सरकारी योजनाओं को मंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बदले की राजनीति कर रहे हैं।