फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी दिखा रहे हैं शेर, पर नहीं निकलती है चूहे की आवाज: राहुल गांधी

Thu, 01 Sep 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
मेक-इन-इंड‌िया में मोदी बब्बर शेर द‌िखा रहे हैं लेक‌‌िन उससे चूहे की आवाज भी नहीं न‌िकल रही है। उन्होंने जो कुछ भी कहा वो कुछ भी नहीं किया। ये बात कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी ने जगदीशपुर में एक जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह बुधवार रात यहां पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की।

जगदीशपुर के जाफरगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस की सरकारी योजनाओं को मंद कर दिया है। उन्होंने कहा क‌ि नरेंद्र मोदी बदले की राजनीत‌ि कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : ANI
राहुल गांधी ने कहा क‌ि मोदी ने दाल 200रुपये किलो दाल कर दी, ट्रिपल आईटी का प्रोजेक्ट रोका। इस केंद्र सरकार ने किसानों और युवाओं के लिए ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उनकी जिंदगी बदल सके। 

राहुल ने कहा क‌ि , केंद्र सरकार ने अमेठी और रायबरेली के साथ दुर्व्यवहार किया है। अमेठी के मेगा फूट पार्क के बारे में सबकुछ तय हो चुका था, लेकिन मोदी सरकार ने एक झटके में उसे छीन लिया। 

राहुल ने कहा क‌ि मोदी ने अपने वादे भी पूरे नहीं क‌िए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें