फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से रेप के मामले पर राहुल गांधी ने योगी को घेरा, विधायक बोला- मैं खुद चाहता हूं कड़ी जांच

Tue, 10 Apr 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी व कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे रेप के आरोप और रेप पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत मामले पर सवाल उठाए हैं और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ।'

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, 'एक युवती भाजपा MLA पर बलात्कार का आरोप लगाती है| MLA को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है| उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है|वहीँ आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं|'

आपको बता दें कि रविवार को भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगाते हुए रेप पीड़िता ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। वहीं, युवती के पिता की रविवार रात पुलिस हिरासत में मौत हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत में कहा कि ये मेरे खिलाफ साजिश है। मैं खुद चाहता हूं कि इस मामले पर उच्चस्तरीय जांच हो और जो भी अपराधी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

घटना पर सफाई देते हुए यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच टीम कर रही है। जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेल अथॉरिटी से भी युवती के पिता की मौत पर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें