फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवराज का शो, पढ़िए क्या है प्रोग्राम

Thu, 27 Feb 2014 10:20 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


वह लखनऊ व बाराबंकी के कई स्थानों में जनसंपर्क करेंगे और शुक्रवार को ही देवां शरीफ में चादर चढ़ाएंगे।

राहुल गांधी एक मार्च शनिवार को वाराणसी व मिर्जापुर का दौरा करेंगे।

राहुल के यूपी दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है। कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका शहर में कई जगह स्वागत करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल सीधे कानपुर रोड स्थित होटल पिकैडली पहुंचेंगे।

यहां पर वह अखबारों के संपादकों व वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लखनऊ के चिनहट में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी सूफी संत हजरत वारिस अली शाह की दरगाह देवां शरीफ जाकर चादर चढ़ाएंगे।

इसके बाद बाराबंकी से सफेदाबाद तक राहुल गांधी कई जगह जनसंपर्क करेंगे।

मदान ने बताया कि एक मार्च को राहुल गांधी पहले मिर्जापुर जाएंगे। यहां पर युवा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही सद्भावना यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे वाराणसी आएंगे। यहां पर पहले रिक्शा चालकों के साथ एक बैठक कर उनकी दिक्कतों को समझेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें