फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को काशी में सीधी टक्कर देने जाएंगे राहुल

Thu, 08 May 2014 07:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सीधा जवाब देते हुए राहुल गांधी ने वाराणसी में रोड शो करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 10 मई को वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो करेंगे।

इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस कदम को मोदी की अमेठी रैली का जवाब माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल शनिवार को वाराणसी में रोड शो करेंगे।

मोदी की अमेठी रैली का जवाब

राहुल के वाराणसी में रोड शो का फैसला मोदी की कांग्रेस उपाध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 5 मई को हुई रैली और गांधी परिवार को निशाना बनाए जाने के बाद लिया गया।

अमेठी में 7 मई को वोट डाले गए जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ा है।

यहां राहुल को भाजपा की स्मृति ईरानी और आप के कुमार विश्वास कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

हालांकि कांग्रेस पार्टी की बीफ्रिंग में पार्टी प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा कि हम इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दे सकते लेकिन यह स्वाभाविक बात है कि राहुल अंतिम चरण में भी सक्रियता से प्रचार करेंगे।

अमेठी में हमलावर रहे मोदी

5 मई को नरेंद्र मोदी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होने गांधी परिवार के खिलाफ खुलकर आरोप लगाए थे।

मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि मैंने उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाके में स्मृति ईरानी को भेजने का फैसला किया जो कि अमेठी ही है।

मोदी की रैली के बाद अमेठी में तेजी से सियासी समीकरण बदलना शुरू हुए। पहले जहां राहुल को टक्कर मिलने की ही बात की जा रही थी, वहीं अब कहा जाने लगा कि राहुल अमेठी से हार भी सकते हैं।

मोदी ने तंज भी कसा कि पूरे देश में विकास की बात करने वाले कांग्रेसी अपने गढ़ में ही विकास नहीं करवा सके।
विज्ञापन

मोदी, प्रियंका वार शुरू हुआ

मोदी की अमेठी रैली के बाद से ही प्रियंका वाड्रा और नरेंद्र मोदी का शब्द युद्घ शुरू हुआ था।

जिसमें प्रियंका ने यह कहकर मोदी पर निशाना साधा था कि मोदी ने अमेठी की धरती पर मेरे पिता का अपमान किया है, इसका जवाब अमेठी की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करके देगी।

उन्होने मोदी पर 'नीच राजनीति' करने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद मोदी ने प्रियंका के वार को पिछड़ी जाति को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए किया।

मोदी और प्रियंका की तल्‍ख बयानबाज़ी के बाद राजनीति और गर्मा गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें