फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी! आपको पता है कि आपके सांसद लौट रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी क्या अमेठी की उस जनता से जल्द ही मिल पाएंगे जो बेमौसम हुई बारिश्ा से तबाह हुई है। इसमें से कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनके परिजन बछरांवा ट्रेन हादसे के शिकार हुए थे। उनसे मिलने के लिए सोनिया गांधी जरूर यहां पर आईं थीं लेकिन राहुल अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं। डेढ़ महीने से ऊपर छुट्टियों में चल रहे राहुल गांधी अब संभवतः लौट रहे हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि 19 अप्रैल को होने वाली किसान रैली में राहुल गांधी शामिल होंगे। इस बीच बुधवार को राहुल के वापस लौटने की नई तारीख 13 अप्रैल सुनने को मिली। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को कामकाज संभालेंगे जबकि 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के महू में उनके रैली करने की चर्चा जोरों पर है। मगर कोई नेता इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस मुख्यालय में चर्चा है कि राहुल के वापस लौटते ही संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में कई युवा नेताओं को संगठन में जगह देने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में भी जगह पाने को लेकर कई युवा नेताओं की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में हो चुके हैं कई ड्रामे

राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने के मसले पर अमेठी में कई ड्रामे हो चुके हैं। हालांकि कांग्रेसियों की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बस उनके विरोधी ही इस संबंध में तरह-तरह के कार्यक्रमों के जर‌िए सक्रिय हैं।

कुछ दिन पहले राहुल गांधी के गायब होने को लेकर पर्चे बांटे गए थे। गुमशुदगी के इन पंपलेट्स को न सिर्फ चौराहों-चौराहों चिपकाया गया था बल्कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और स्कूलों के बाहर उन पंपलेट्स को लोगों को बांटा गया था। इस पंपलेट्स में राहुल गांधी के गायब होने और उनके गैर जिम्मेदार होने की बात कही गई थी। बाद में कांग्रेसियों ने उन चिपके हुए पंपलेट्स को हटा दिया था।

इसके अलावा अमेठी में एक संगठन के द्वारा धरना देकर यह मांग की गई थी कि राहुल गांधी के गायब होने की तहरीर दर्ज की जाए। कहा गया कि राहुल गांधी सांसद हैं पुलिस उनको खोजने का काम करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें