फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी चीन के राष्ट्रपति को झूला झुलाते रहे, उधर चीन ने कब्जा लिया डोकलाम व लद्दाख: राहुल गांधी

Wed, 04 Jul 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी
विज्ञापन
दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। अमेठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में नफरत फैला रही है। बीजेपी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


डोकलाम और लद्दाख के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति को गुजरात में झूला झुलाते रहे और उधर चीने ने इन दोनों क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया, लेकिन मोदी चीन के प्रधानमंत्री के सामने इन मुद्दों को उठाने के बजाए हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 


इस दौरान राहुल गांधी ने राजस्थान के बाद 'प्रोजेक्ट शक्ति' की शुरुआत की। इसके माध्यम से कार्यकर्ता सीधे अपनी बात कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचा सकेंगे। कार्यकर्ताओं को इसके लिए एक आईडी नंबर भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बैठक के बाद राहुल गांधी मृतक किसान अब्दुल सत्तार के घर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। किसान अब्दुल सत्तार की चार मई को जायस गल्ला मंडी में गेहूं तौल कराने में बरती जा रही अनियमितता के चलते मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं। सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें