फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले, चूहे से भी कमजोर है पीएम मोदी की आवाज

Sat, 25 Feb 2017 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
(बइराइच/बलरामपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को चुनावी सभाओं में कहा कि यूपी में दो युवाओं के संगम से पीएम मोदी का चेहरा बदल गया है।
विज्ञापन


उनके चेहरे की रौनक फीकी पड़ गई है। उनकी आवाज चूहे से भी कमजोर हो गई है, दहाड़ेंगे क्या? अब वे नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

बच्चे ने पूछा, चाची कब लाओगे
भाषण के बाद एक दिव्यांग बच्चे ने राहुल से पूछा कि चाचा, चाची कब लाओगे। इस पर राहुल मुस्कुराते हुए बोले कि ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अपना मोबाइल दिखा राहुल बोले, मेड इन चाइना

राहुल गांधी ने बहराइच के खैरा बाजार में स्थित रानीबाग मैदान में आयोजित जनसभा में कहा दो युवाओं के मिलन में यूपी में बीजेपी की राह रोक दी है। राहुल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मेक इन इंडिया की बात करते हैं। आप बाजार में जाते हो तो वहां हर सामान पर मेड इन चाइना लिखा होता है। अपना मोबाइल दिखाते हुए राहुल बोले कि इस पर पर भी मेड इन चाइना लिखा है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी जी झूठ बोलते हैं।

प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों के जुमले पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अच्छे दिनों की तुलना फिल्म शोले के गब्बर सिंह से की।

राहुल बोले, फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की तरह अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर मोदी लोकसभा चुनाव में वोट बटोर ले गए। लेकिन ढाई साल बीतने के बाद पता चला कि अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन गब्बर सिंह जरूर आ गया
विज्ञापन

'अमीरों को डेढ़ लाख करोड़ का फायदा पहुंचाया'

राहुल ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी कर देश के 50 सबसे अमीर परिवारों को डेढ़ लाख करोड़ का फायदा पहुंचाया। देश की जनता लाइनों में लगी रही और विजय माल्या पीएम मोदी की बदौलत लंदन में मौज कर रहा है।

राहुल ने कहा कि पीएम विदेशों में जमा काले धन पर तो आक्रमण बोल नहीं पाए। उल्टा देश की जनता पर नोटबंदी का हमला जरूर किया।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचते हैं, रिश्ता बनाते हैं। अमेरिका में रिश्ता बनाते हैं, पर रिश्ता निभाना नहीं जानते हैं। वह प्रदेश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें