फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली के लिए कांग्रेसियों के छूट रहे पसीने

Mon, 28 Oct 2013 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के राठ और देवरिया के सलेमपुर में 30 अक्तूबर को होने वाली राहुल गांधी की रैली के लिए कांग्रेसियों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


हालांकि, मोदी की रैलियों में भीड़ को देखकर कांग्रेसियों को पसीना आ रहा है। इससे पहले राहुल की अलीगढ़ व रामपुर की रैली में अपेक्षाकृत कम भीड़ से यूपी के कांग्रेसी नेताओं की किरकिरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ व रामपुर के खराब परफॉरमेंस को देखकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने 22 अक्तूबर की राठ व सलेमपुर की रैली स्थगित कर दी थी।

पढ़ें-बहराइच रैली को लेकर प्रशासन सतर्क

रैली स्थगित होने के पीछे करवाचौथ का बहाना बनाया गया। अब यह रैली 30 को होने जा रही है।

इस बार कोई चूक न हो इसलिए खुद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद डॉ. निर्मल खत्री रविवार को रैली की तैयारियों का जायजा लेने राठ पहुंचे।
पढ़ें-क्या वाराणसी में ही मुरली बजाएंगे मोदी?

कांग्रेसियों की कोशिश यही है कि राहुल की रैलियों की तुलना मोदी से न की जाए। कांग्रेसी नेता इन इलाकों में वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को सलेमपुर भी जाएंगे। वहां भी तैयारियों के लिए कांग्रेसियों की लंबी-चौड़ी फौज पहले ही पहुंच चुकी है।

राजनीति की और खबरों लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें