फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचते ही कांग्रेसियों ने किया घेराव, लगाए ये गंभीर आरोप

Mon, 16 Apr 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
rahul gandhi - फोटो : amar ujala
अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जमकर विरोध हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में दलालों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए राहुल को घेर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
rahul gandhi and raj babbar - फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं ने पैसे लेकर टिकट बांटने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया और फिर अमेठी रवाना हो गए। इससे पहले एयरपोर्ट राज बब्बर और प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 6
rahul gandhi - फोटो : amar ujala
लखनऊ से अमेठी जाते वक्त राहुल गांधी ने हैदरगढ़ में रुककर खेत में काम कर रहे किसानों से बातकर उनकी समस्याएं सुनीं। दोपहर करीब 12 बजे वह अमेठी पहुंचे।

यहां शुकुल बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमा नाथ द्विवेदी के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद पाली गांव में किसानों से मिले।
विज्ञापन

5 of 6
rahul gandhi - फोटो : amar ujala
बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी सांसद निधि से बनी कई परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा किसानों की समस्याएं सुनने के साथ ही वह जनसभाएं भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul gandhi - फोटो : amar ujala
बता दें कि राहुल के आगमन से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 13 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मेरे कारण ही राहुल गांधी के दर्शन इस संसदीय क्षेत्र में ज्यादा होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें