फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले, मदमस्त हाथी की तरह महिलाएं

Sat, 01 Mar 2014 11:24 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को मदमस्त हाथी की तरह बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जैसे हाथी जंगल में मदमस्त होकर घूमता है और उसे अपनी ताकत का अहसास नहीं होता, वैसे ही महिलाओं को भी अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है।

यही वजह है कि पुरुष उन पर अत्याचार करते हैं। जब तक महिलाएं सबकुछ सहती रहेंगी, उनके साथ छेड़छाड़ व उत्पीड़न होता रहेगा।

उन्हें अपनी ताकत पहचाननी होगी। अपने दो दिनी यूपी दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे राहुल ने कहा कि वे कोई गिफ्ट देने नहीं बल्कि महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराने आएं हैं।

राहुल ने चिनहट स्थित सराय शेख गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व मिड-डे-मील बनाने वाली महिलाओं के साथ चौपाल लगाई।

उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के समर्थन में हैं। जिस प्रदेश में महिलाएं बराबरी से खड़ी हैं, उसी प्रदेश ने सबसे ज्यादा तरक्की की है।

जहां महिलाएं दबी-कुचली हैं, वह प्रदेश काफी पिछड़ा हुआ है। राहुल इसके बाद देवां शरीफ तक गए।

इस दौरान राहुल अपनी ‘लैंड क्रूजर’ गाड़ी पर खड़े होकर वहां पहुंचे। राहुल ने सूफी संत हजरत वारिस अली शाह की दरगाह देवां शरीफ पर चादर चढ़ाई।

मिर्जापुर में सभा संबोधित करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सेना के हेलीकाप्टर से 39वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर उतरेंगे। इसके बाद कार से संगमोहाल ओवरब्रिज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पदयात्रा शुरू कर तेलियागंज, गिरधर का चौराहा होते हुए बीएलजे इंटर कालेज के मैदान पहुंच कर  सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न तीन बजे जीआईसी मैदान से हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें