फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोड शो ड्रामा, मोदी की चाय नौटंकी'

Sat, 01 Mar 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का रोड शो ड्रामा और नरेंद्र मोदी की चाय सिर्फ नौटंकी है। चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले कई दलों में निराशा है।

कांग्रेस और भाजपा ने सत्ता में रहते महंगाई और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं किया है। दोनों ही सरकारों के कार्यकाल से ऊबी जनता राजनीतिक विकल्प की तलाश में है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार से राहुल गांधी दो दिवसीय यूपी के दौरे पर निकले हैं। वह शुक्रवार को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ मुलाकात की, उन्होंने चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उसके बाद उनका काफिला देवा शरीफ पहुंचा जहां उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाया। राहुल आज वाराणसी और मिर्जापुर दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें