फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले पोस्टर वॉर, लिखा 'मेरे परिवार को न्याय दो'

Wed, 10 Jul 2019 12:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव हारने के बाद बुधवार को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल गौरीगंज के एक इंस्टीट्यूट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे। लेकिन उनके अमेठी आने से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले संजय गांधी अस्पताल के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि 'न्याय दो, न्याय दो, मेरे परिवार को न्याय दो, दोषियों को सजा दो' इस अस्पताल में जिंदगी बचाई नहीं, गंवाई जाती है" पीड़ित परिवार। आपको बता दें कि राहुल गांधी संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी हैं। 

गौर हो कि, लोकसभा चुनाव हारने के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल गौरीगंज के निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेन एजूकेशन एंड टेक्नॉलाजी में दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे। राहुल गांधी की समीक्षा बैठक में जिले से लेकर ग्राम स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। 
 
विज्ञापन

राहुल के आने से एक दिन पूर्व मंगलवार को एसपीजी के अफसरों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी ने पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अफसरों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 

जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से राहुल की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अफसर व पुलिस बल की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक को लेकर उनकी ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें