फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: "आई एम दैट" से राहुल गांधी ने सीखा संघर्ष करना, बताया किन किताबों से मिलती है प्रेरणा

Wed, 21 Jan 2026 10:55 AM IST
ishwar ashish धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में एक युवक को अपने जिंदगी पर प्रभाव डालने वाली किताबों के बारे में जानकारी दी और कहा कि जल्द ही वह उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उमरन में आयोजित चौपाल के बाद जैसे ही बाहर निकले वैसे ही 20 वर्षीय उदित परिहार के आवाज देने पर रुक जाते हैं। इससे पहले कि राहुल कुछ बोल पाते, उदित ने सवाल किया कि वह कौन सी किताब है, जिसने आपके जीवन में प्रभाव डाला। उदित की यह बात सुनते ही राहुल बिना कुछ सोचे पेन से कागज पर किताब का नाम आई एम दैट लिखते हैं। राहुल कहते हैं कि इसी किताब के पढ़ने के बाद वह हार के बाद जीत कैसे होती है, इसकी अनुभूति करते हैं।

विज्ञापन


बताते हैं कि यह किताब मुंबई में रहने वाले आध्यात्मिक गुरु निसर्गदत्त महाराज के दिए गए प्रवचनों का संकलन है। यह किताब मराठी में है और इसमें आध्यात्म के गूढ़ रहस्यों का व्याख्यान है। यह किताब के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। इस किताब को अंग्रेजी में मौरिस फ्राइडमैन ने अनुवाद किया है। इसके अलावा, ताओ-ते- चिंग यह किताब प्राचीन चीन का शास्त्रीय ग्रंथ है। इसका अंग्रेजी अनुवाद स्टीफन माइकल ने किया है। इस किताब में 81 अध्याय हैं। इसके कुछ अध्याय मनुष्य की सोच को बदलने में सहायक है। किताब में "सच कभी हार नहीं सकता", "हारने में भी नया अवसर मिलता है"। "दुनिया में कुछ भी नहीं", "कुछ न जानना भी ज्ञान है।" "सहनशीलता से कैसे किया जा सकता है राज" अध्याय बहुत रोचक हैं।

ये भी पढ़ें - ललितपुर का एक ऐसा गांव, जहां पहली बार 10वीं पास हुई बिटिया, ग्रामीणों ने बताया - आखिर क्यों नहीं पढ़ाते
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राहुल गांधी को मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, एक परिवार ने दशकों तक संभाल के रखा
विज्ञापन


उदित बताते हैं कि राहुल ने उनका नंबर भी लिया। उन्होंने राहुल का नंबर मांगा। राहुल ने नंबर बताया, लेकिन जल्दबाजी में वह नोट नहीं कर पाए। राहुल गांधी ने जाते-जाते यह बात भी कहा कि जल्द वह उनसे फोन करके बातचीत करेंगे। उन्होंने जो सवाल किया उससे राहुल गांधी काफी प्रभावित रहे। उदित इस समय अधिवक्ता बनने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही वह उमरन गांव के ही रहने वाले हैं।

राहुल से चॉकलेट पाकर खुश हुआ आगमन
उमरन निवासी एवं कक्षा एक के छात्र आगमन सिंह को राहुल गांधी ने चॉकलेट दी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उमरन में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय राहुल ने आगमन से मुलाकात की। छात्र ने बताया कि राहुल ने उनसे पूछा कि किस क्लास में पढ़ते हो। सब ठीक है। राहुल के सभी सवाल को जवाब दिया। इस दौरान राहुल ने उन्हें चॉकलेट दिया और चले गए। राहुल से मिलकर वह काफी खुश हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें