फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला गया कार्यक्रमः अब पैदल मार्च नहीं करेंगे राहुल गांधी

Wed, 27 Jul 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को लखनऊ  आ रहे हैं लेक‌िन अब वह यहां पैदल मार्च नहीं करेंगे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में उनका ‘यूपी उद्घोष’ कार्यक्रम है। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन तक पैदल मार्च करने का प्रोग्राम था।
विज्ञापन


सुरक्षा के ‌ल‌िहाज से उनका पैदल मार्च का कार्यक्रम कैंस‌िल कर ‌द‌िया गया है। राहुल गांधी राज्यपाल को उत्तर प्रदेश की बदहाली के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।

कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। 

इसमें करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का राजभवन तक मार्च करने का प्रोग्राम था। ज‌िसमें राहुल अब ‌ह‌िस्सा नहीं लेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी हुई। वहीं रमाबाई अंबेडकर मैदान में जाकर चल रही चुनाव तैयारियों का जायजा भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें