फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी जीतने के लिए दादी इंदिरा के नक्शेकदम पर चलेंगे राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1977 में चौतरफा हार के बाद जिस तरह से अपनी नई पारी की शुरुआत कानपुर से की थी। उन्हीं के नक्शे कदम पर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी चलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल अंबेडकर दिवस पर या फिर एक मई मजदूर दिवस के मौके पर महानगर से एक दलित और पिछड़ा बचाओ यात्रा निकालने की योजना है। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस शहर इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल रायबरेली जाकर सोनिया गांधी से मिला था। प्रतिनिधि मंडल की तरफ से मांग रखी गई थी कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर से यूपी मिशन 17 की शुरुआत करें। जिस पर उन्होंने हां में सिर हिलाया था।
विज्ञापन


एक दिन पहले लखनऊ में आयोजित राहुल गांधी की सभा में इस मसले पर कांग्रेसियों में फिर से चर्चा हुई। पार्टी इस यात्रा को लेकर कितना गंभीर है, यह तो नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस यूपी में जीतने के लिए अपनाएगी ये हथकंडा

लेकिन, मिशन यूपी में जोरदार तरीके से दस्तक देने के लिए कानपुर पर विशेष फोकस रखने की तैयारी है।
बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से पहले भी कांग्रेस के बड़े नेता कानपुर से यात्रा निकालकर प्रदेश को संदेश देते रहे हैं। जो काफी सफल रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल का कहना है कि अभी ऐसी किसी यात्रा की तारीख निर्धारित नहीं है, लेकिन दलितों और अति पिछड़ों को जागरूक करने के लिए कानपुर से बड़ा अभियान शुरू होगा।

शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले थे। इस दौरान उनसे कानपुर आने की अपील भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें