फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी मानहानि मामला: फिर टली सुनवाई... गवाहों के अनुपस्थित रहने के कारण कार्रवाई में हो रही देरी

Mon, 17 Nov 2025 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में एक बार फिर सुनवाई टल गई। मामले से संबंधित गवाह उपस्थित नहीं हुआ। जानें, क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में टल गई। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने बताया कि गवाह राम चंद्र दुबे के अनुपस्थित रहने और स्थगन प्रार्थना पत्र देने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2018 का है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मिश्रा, कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में पांच साल तक अदालती कार्यवाही चली।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई शहरों में 10 डिग्री के नीचे गया न्यूनतम तापमान, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का कितना पड़ेगा असर?; पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: क्या प्रदेश में घट जाएंगी पांच से आठ फीसदी तक बिजली दरें? निजीकरण के विरोध में दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन
विज्ञापन


राहुल गांधी के पेश न होने पर दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी।

गत 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था। राहुल गांधी के बयान के बाद कोर्ट ने वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था तब से लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं। अब तक केवल एक गवाह से जिरह पूरी हो पाई है, जबकि दूसरे गवाह से जिरह शुरू हुई है। अक्सर हड़ताल और गवाहों के अनुपस्थित रहने के कारण कार्यवाही में देरी हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें